Auto

फेस्टिव सीजन के पहले गाड़ियों की सेल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी:मारुति सुजुकी ने सिंतबर में 1.81 लाख कारें बेची, टोयोटा की सेल्स 53% बढ़ी

देश के बड़े कार मैन्युफैक्चरर्स ने आज यानी रविवार (1 अक्टूबर) को सितंबर 2023 के सेल्स आंकड़े जारी किए हैं। सालाना आधार पर मारुति सुजुकी की सेल्स में 3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि उसके मिनी कॉम्पैक्ट सेगमेंट की सेल में 22.5% की गिरावट आई है।

इसके अलावा हुंडई मोटर की सेल्स में 13% और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) की सेल्स में 20% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टोयोटा ने भी सितंबर में 23,590 कारें बेचकर सालाना आधार पर 53% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की है।

1. मारुति सुजुकी HUV​​​​ की सेल 3% बढ़ी
मारुति सुजुकी ने सिंतबर महीने में 181,343 कारें बेची है। इसमें से 1,58,832 कारें डोमेस्टिक मार्केट में, जबकि 22,511 कारें एक्सपोर्ट की है।

मारुती सुजुकी सेल बढ़ोतरी (सालान आधार पर)
टोटल 1,81,343 3%
डोमेस्टिक 1,58,832 2.5%
एक्सपोर्ट 22,511 5%

2. सेल्स रिपोर्ट: टाटा मोटर्स (डोमेस्टिक)
टाटा मोटर्स ने सितंबर में 82,023 व्हीकल्स बेची है। पिछले साल के सितंबर के मुकाबले इसमें 2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

टाटा मोटर्स सेल (सितंबर 2023) सेल (सितंबर 2022) बदलाव (सालान आधार पर)
टोटल डोमेस्टिक​​​ सेल्स 82,023 76,479 +2%
टोटल कमर्शियल व्हीकल्स 37214 32,979 +13%
मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल्स 19,244 15,127 +45%
टोटल पैसेंजर व्हीकल्स (इलेक्ट्रिक मिलाकर) 44,809 47,664 -6%
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 6,050 3,864 +57%

3. हुंडई मोटर की सेल में 13% का इजाफा
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने इस साल सितंबर में 71,641 कारें बेची है। फेस्टिव सीजन और एक्सपोर्ट बढ़ने से कारों की सेल में बढ़ोतरी हुई है।

हुंडई सेल बढ़ोतरी (सालान आधार पर)
टोटल 71,641 13%
डोमेस्टिक 54,241 9%
एक्पोर्ट 17,400 29%

4. महिंद्रा एंड महिंद्रा की सेल लगातार तीसरे महीने हाई
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) की सेल्स लगातार तीसरे महीने बढ़ी है। महिंद्रा ने सितंबर में 41,267 पैसेंजर व्हीकल्स बेचे हैं। वहीं ट्रैक्टर सेल्स में 11% की गिरावट रही है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा सेल (यूनिट) बदलाव (सालान आधार पर)
मीडियम ड्यूटी लाइट कॉमर्शियल व्हीकल्स 18,917 +15%
थ्री-व्हीलर्स 7921 +37%
ट्रैक्टर सेल्स 43,210 -11%
ट्रैक्टर एक्सपोर्ट 1,176 -27%

5. टोयोटा की सेल में 53% रिकॉर्ड बढ़ोतरी
टोयोटा ने सिंतबर में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान कंपनी ने 23,590 कारें बेची। सितंबर 2022 में 15,378 गाड़ियां बेची थी।​​​​​​

टोयोटा सेल बढ़ोतरी (सालान आधार पर)
टोटल 23,590 53%
डोमेस्टिक 22,168
एक्पोर्ट 1422

6. आयशर मोटर्स ने 7,198 यूनिट व्हीकल्स बेचे
आयशर मोटर्स की कॉमर्शियल व्हीकल सेल सितंबर में 7,198 यूनिट रही है। सालाना आधार पर बिक्री 8.6% बढ़ी है। वहीं इसके रॉयल एनफील्ड सेल्स में 4% की गिरावट दर्ज की गई है।

आयशर मोटर्स सेल बदलाव (सालान आधार पर)
टोटल 7,198 +8.6%
डोमेस्टिक 6,715 +12%
एक्पोर्ट 250 -51%

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button