Uttar Pradesh

यूपी में जैसे माफिया ठंडे हो गए, वैसे पाकिस्तान भी ठंडा हो जाएगा… नोएडा में बोले योगी

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में लगातार बारिश हो रही है। हल्की बरसात के बीच आखिरकार नोएडा स्टेडियम पहुंचे लोगों का इंतजार खत्म हुआ और योगी आदित्यनाथ लोगों को संबोधित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। योगी के आते ही पंडाल में जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे। यहां सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष के साथ-साथ योगी ने पाकिस्तान पर भी वाक् प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश में माफिया ठंडे हो गए। आने वाले दिनों में पाकिस्तान भी ठंडा हो जाएगा।

बारिश से कार्यक्रम स्थल पर भरा पानी
इससे पहले नोएडा में रविवार देर रात बारिश के बाद कार्यक्रम स्थल के आसपास पानी जमा हो गया है। लोगों को कार्यक्रम स्थल पर जाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि योगी यहां 1700 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले हैं। साथ ही 56 चार पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। योगी सेक्टर 10 के सामने रामनाथ गोयनका मार्ग का अनावरण करेंगे। योगी तकरीबन 8 घंटे तक नोएडा में रहेंगे।

5:55:15 PM

सबसे बड़ी फैक्ट्री का लोकार्पण

सबसे बड़ी फैक्ट्री का लोकार्पण

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा सेक्टर ईकोटेक-10 स्थित एडवर्ब टेक्नोलॉजी पहुंच गए। यहां वो विश्व की सबसे बड़ी रोबोट फैक्ट्री का लोकार्पण करेंगे।

5:53:26 PM

गाजियाबाद में मतांतरण का किया जिक्र

गाजियाबाद में हुए मतांतरण मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में जिक्र करते हुए कहा कि बच्चों को स्मार्टफोन में गेमिंग के माध्यम से मतांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। परिवार में घुसपैठ की जा रही है, यह संस्कृति पर बहुत बड़ा हमला है।

दिल्ली और मुंबई में हुए लव जिहाद के मामले का भी जिक्र करते हुए कहा कि लव जिहाद मामले का उत्तर प्रदेश में बना एक्ट पूरे देश में लागू करने की जरूरत है। अगर कोई संस्कृति पर हमला कर रहा है तो कानून हाथ में मत लीजिए, पुलिस को सूचना दीजिए।

वर्तमान परिवेश में लोगों को सकारात्मक मार्ग पर प्रेरित करने की जरूरत है। अगर हम कानून हाथ में लेंगे तो इसका लाभ आरोपित पक्ष को मिलता है। समाज में संस्कृति को बचाने के लिए सभी लोगों को मिलकर चुनौती का सामना करने की जरूरत है।

5:53:15 PM

युवा घंटों मोबाइल पर बिता रहे

युवा आज के समय में स्मार्टफोन पर 24 घंटे में से 8 घंटे का समय बिताता है और यह भी एक तरीके से संस्कृति पर हमला है। संस्कृति पर डिजिटल माध्यम से भी हमले हो रहे हैं।

5:52:42 PM

यहां लोग तब तक गुलामी सहते रहे, जब तक…

पूरे विश्व में भारत की अलग पहचान बन चुकी है। यहां के लोग तब तक गुलामी सहते रहे जब तक उनकी संस्कृति के साथ किसी ने आस्था का खिलवाड़ नहीं किया। देश में मुगल तब तक आराम से शासन करते थे, जब तक मंदिर पर हमले नहीं हुए थे।
संस्कृति पर हमले पूर्व में भी हुए हैं आगे भी होंगे। युवाओं का काम संस्कृति बचाकर रखना है। युवाओं को संस्कृति बचाने के लिए अभियान का हिस्सा बनने की जरूरत है। संस्कृति पर अब अलग-अलग तरीके से हमले होने लगे हैं।
5:48:57 PM

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में सेव कल्चर कार्यक्रम में सीएम का संबोधन

ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में सेव कल्चर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में संस्कृति को बचाने के लिए युवाओं की भूमिका अहम है। आपातकाल पर कहा कि 48 साल पहले लोकतंत्र के गले को घोंटने का प्रयास किया गया था। अगर 48 साल पहले वह लोग सफल हो गए होते तो आज सांस्कृतिक एकता पुरस्कार ना हो पाता।

सीएम ने आगे कहा कि हर व्यक्ति की अपनी पहचान होती है। हर व्यक्ति में अलग-अलग गुण होता है। कोई सरकारी सेवा में जाना चाहता है तो कोई बिजनेस करना चाहता है। ऐसे ही समाज में भी अलग-अलग वर्ग है। जीव जंतु में भी अलग अलग वर्ग है, जैसे कुछ जानवर ठंड में रहना पसंद करते हैं और कुछ गर्मी में।

3:59:53 PM

अधिकारियों के साथ सीएम योगी ने की बैठक

अधिकारियों के साथ सीएम योगी ने की बैठक

ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में प्राधिकरण और प्रशासन के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की। इस दौरान उनके साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की।

2:12:54 PM

मुख्यमंत्री ने यूपीएससी टॉपरों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने यूपीएससी टॉपरों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा टॉपर इशिता किशोर और तीन अन्य उम्मीदवारों से मुलाकात की, जहां उन्होंने उन्हें सम्मानित किया।

1:12:49 PM

GBU पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, UPSC टॉपर को करेंगे सम्मानित

GBU पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, UPSC टॉपर को करेंगे सम्मानित

योगी आदित्यनाथ नोएडा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने के बाद अब GBU पहुंचे गए हैं, जहां टॉपर इशिता किशोर को सम्मानित करेंगे।

इसके बाद चार बजे तक आरक्षित समय वह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। शाम चार बजे जीबीयू सभागार में सेव कल्चर सेव मिशन कार्यक्रम के शिरकत करेंगे और अपने विचार व्यक्त करेंगे।

 

12:58:51 PM

GBU के लिए रवाना हुए सीएम योगी

नोएडा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा स्थल से GBU के लिए रवाना हो गए हैं।

12:51:45 PM

Yogi In Noida: सीएम योगी का संबोधन खत्म

Yogi In Noida: अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री योगी ने कहा- सरकार किसान बिल्डर बायर्स की समस्या का समाधान करने की ओर प्रयासरत है। जेवर एयरपोर्ट से पूरे प्रदेश को फायदा होगा।

12:39:02 PM

आज पाकिस्तान रोटी-रोटी को मोहताज हो रहा है: योगी आदित्यनाथ

Yogi In Noida: मुख्यमंत्री ने जनसभा में आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में प्रदेश में जी 20 की बैठक हो रहीं हैं। आज पाकिस्तान एक-एक रोटी के लिए मोहताज हो रहा है, लेकिन भारत तेजी से बढ़ रहा है। 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रदेश को छह वर्ष में एक नई पहचान देने का काम किया है।

12:32:30 PM

जनसभा में बोले योगी- ‘यूपी में माफिया हुए ठंडे’

जनसभा में बोले योगी- 'यूपी में माफिया हुए ठंडे'

नोएडा स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में माफिया ठंडे हो गए उसी तरह से मौसम ठंडा हो गया है।

11:58:13 AM

कोरोना काल में अद्भुद रहा योगी सरकार का काम: महेश शर्मा

नोएडा के सांसद महेश शर्मा ने कहा- कोरोना काल में योगी सरकार का काम अद्भुद रहा। देश का सौभाग्य है की प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ है और पीएम नरेंद्र मोदी है। 2014 से पहले लोग निवेश के नाम पर कतराते थे। योगी सरकार ने कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश को नई पहचान दी है। बारिश के बावजूद नोएडा के लोगों का सभा में उपस्थित होना ये बताता है की प्रदेश की जनता लोगों को कितना स्नेह करती है।

11:54:53 AM

नोएडा में था भ्रष्टाचार का साया: सुरेंद्र नागर

राज्यसभा सदस्य ने सुरेंद्र नागर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का नोएडा की धरती पर स्वागत अभिनंदन है। नोएडा पर भ्रष्टाचार का साया था। इसे हटाने का काम मुख्यमंत्री ने किया है।

कानून व्यवस्था में पुलिस कमिश्नर व्यवस्था से कानून का राज देने का काम किया है। इससे सबसे अधिक निवेश आने का काम हुआ है।

राजस्थान सहित पूरे देश में लोग योगी आदित्यनाथ सा शासन होने की मांग लोग कर रहे। किसान समस्या के समाधान की मांग की है।

11:53:36 AM

विधायक पंकज सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला

विधायक पंकज सिंह ने बोलते हुए कहा कि नोएडा में अभूतपूर्व विकास का कार्य मुख्य्मंत्री के नेतृत्व में किया जा रहा है। बेमिशाल कार्य प्रणाली से कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की प्रगति देख कर लगता है कि देश की आर्थिक संपन्नता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है।

प्रधानमन्त्री ने सिद्ध किया कि अब सेवा, समर्पण व गरीब कल्याण की राजनीति होगी। पहले उत्तर प्रदेश से लोग पलायन कर लोग जाते हैं। अब लोग यूपी में निवेश करने के साथ यहां रहना चाहते है। अब सड़क पर बुल्डोजर निकलने पर यह पता रहता है की माफिया को मिट्टी में मिलाने के लिए निकला है।

पांच ट्रिलियन इकानमी में सबसे अधिक योगदान यूपी और नोएडा का होगा। पहले प्राधिकरण का नाम लेने पर भ्रष्टाचार का नाम आता है। अब एयरपोर्ट, विकास की आकांक्षा दिखती है।

नोएडा में चमकती सड़क देखने का कार्य व यहां किसान की समस्याओं पर काम किया जाना चहिए। किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री दिशा निर्देश दे।

11:51:01 AM

मेरे लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है: सीएम योगी

नोएडा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मेरे लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है।देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के खिलाफ षड्यंत्र हो रहे थे। उन्हें रोकने के लिए जो आवाज मुखर हुई थी, उसमें उत्तर प्रदेश की एक बड़ी भूमिका थी।

11:44:01 AM

मुख्यमंत्री योगी की जनसभा में उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री योगी की जनसभा में उमड़ी भीड़

नोएडा में शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश के बावजूद भी नोएडा स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

11:34:53 AM

नोएडा स्टेडियम पहुंचे मुख्यमंत्री, कार्यकर्ताओं ने लगाए योगी-योगी के नारे

Yogi In Noida: मुखय्मंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर नोएडा स्टेडियम पहुंच चुके हैं। मौके पर कार्यकर्ता योगी योगी, वंदे मातरम् व भारत माता के जयकारे लगा रहे हैं।

11:19:03 AM

नोएडा पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में रामनाथ गोयनका मार्ग का उद्घाटन किया।

 

11:05:37 AM

Yogi In Noida: ये रूट रहेंगे डायवर्ट

मुख्यमंत्री योगी की जनसभा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। साथ ही प्रशासन में सुरक्षित व्यवस्था के मद्देनजर कई रूट का डायवर्जन किया है।

टेलीफोन एक्सचेंज चौक से सेक्टर 12/22/56 टी-प्वाइंट की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर 10/21 यूटर्न से जलवायु विहार चौक से निठारी होते हुए सेक्टर 31/25 चौक, एनटीपीसी, गिझौड़ होते हुए डायवर्ट किया गया है।

सेक्टर-12-22-56 टी-प्वाइंट से स्टेडियम चौक की ओर ट्रैफिक को सेक्टर-56 स्क्वायर, गिझोड़ से एनटीपीसी और सेक्टर 31/25 चौक से डायवर्ट।

सेक्टर-12/22/56 टी-प्वाइंट से रजनीगंधा चौक की ओर यातायात मेट्रो अस्पताल चेक, सेक्टर-8/10/11/12 चौक और हरौला/झुंडपुरा चौक से डायवर्ट।

डीएम चौक और जलवायु विहार चौक से स्पाइस और एडोब चौक की ओर जाने वाले यातायात को जलवायु विहार चौक से निठारी, सेक्टर 31-25 चौक, एनटीपीसी और गिझोड़ चौक की ओर डायवर्ट।

11:00:42 AM

Yogi In Noida: सीएम योगी का नोएडा आगमन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा आगमन पर नोएडा के डीसीपी ने बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में PAC, RAF को तैनात किया गया है। कुछ जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

 

 

10:56:30 AM

Yogi In Noida: काले कपड़े पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगा जनसभा में एंट्री

Yogi In Noida: काले कपड़े पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगा जनसभा में एंट्री

सीएम की जनसभा में काले कपड़े पहनकर आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा हैं।

10:54:58 AM

नोएडा स्टेडियम में भरा पानी

नोएडा स्टेडियम में भरा पानी

नोएडा स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा स्थल में भरे पानी के बीच जाते लोग।

10:43:00 AM

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा में 8 घंटे रूकेंगे। उनके कार्यक्रम की रूपरेख कुछ इस प्रकार है।

  • सुबह 10:30 बजे नोएडा के हेलीपैड पर उतरेंगें
  • 10:40 से 11:50 तक नोएडा के सेक्टर-21 स्टेडियम में पुलिस की गाड़ियों और वाटर स्प्रिंकलर की गाड़ियों को हरी झंडी देंगे। दोनों प्राधिकरण की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
  • 11:50 जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • 12:35 रामनाथ गोयनका मार्ग का उद्घाटन करेंगे।
  • 13:20 जीबीयू में इशिता किशोर व तीन अन्य को सम्मानित करेंगे।
  • इसके बाद दोपहर चार बजे तक आरक्षित समय यानी समीक्षा बैठक की जाएगी।
  • चार बजे जीबीयू के आडिटोरियम में सेव कल्चर सेव मिशन कार्यक्रम के हिस्सा लेंगे।
  • 5:30 बजे एडवर्ब टेक्नोलाजी लिमिटेड फैक्ट्री का लोकार्पण करेंगे।
  • 6:30 पर गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट पहुचेंगे।
10:34:41 AM

नोएडा स्टेडियम पहुंचे स्कूली बच्चे

नोएडा स्टेडियम पहुंचे स्कूली बच्चे

नोएडा स्टेडियम में सीएम योगी की होने वाली जनसभा में स्कूली बच्चे पहुंचना शुरू हो गए हैं।

10:32:57 AM

Yogi In Noida: नोएडा स्टेडियम में भरा पानी

Yogi In Noida: नोएडा स्टेडियम में भरा पानी

Yogi In Noida: सीएम योगी की जनसभा के लिए तैयार किए मंच के पास बारिश का पानी भर गया है, जिसको निकालने के लिए कर्मचारियों की एक टीम लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button