Entertainment

प्रियंका चोपड़ा की ‘लव अगेन’ का ट्रेलर रिलीज, हॉलीवुड फिल्म में है निक जोनस का कैमियो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा  ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाली प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय काफी एक्टिव हैं। उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ 12 मई, 2023 को सिनेमाघरों मे रिलीज होने वाली है। प्रियंका चोपड़ा की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ हॉलीवुड एक्टर सैम ह्यूगन नजर आने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘लव अगेन’ में उनके पति और सिंगर निक जोनस  का कैमियो है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ‘लव अगेन’ का ट्रेलर

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ‘लव अगेन’ का ट्रेलर शेयर किया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि मीरा (प्रियंका चोपड़ा) अपने बॉयफ्रेंड की मौत के बाद जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही हैं। वह पुराने नंबर पर मैसेज भेजती रहती है जिसे अब रॉब बर्न्स (सैम ह्यूगन) इस्तेमाल कर रहे हैं। रॉब बर्न्स एख जर्नलिस्ट है जो मीरा की ईमानदारी और उनके मैसेज से उनकी तरफ आकर्षित होता और उसे मीरा से प्यार हो जाता है। इस तरह से कहानी आगे बढ़ती है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, ‘हमने ये फिल्म बहुत ही मु्श्किल समय में बनाई है। ज्यादातर समय हम अपने परिवार से अलग रहे हैं, लेकिन सेट पर हर दिन बेहद की खास था। खासकर इस स्टारकास्ट के साथ।’

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म

जिम स्ट्रॉस के डायरेक्शन में बनी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और सैम ह्यूगन के अलावा हॉलीवुड सिंगर सेलीन डायोन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ 2016 में आई जर्मन फिल्म ‘एसएमएस फॉर डिज’ पर आधारित है। प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो वह फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ काम करती नजर आएंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button