Madhya Prdesh

Banda (sagar) Assembly Election: सत्येंद्र सिंह बुंदेला ने प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं के साथ की चरणबद्ध बैठक

सागर/बंडा/ शाहगढ़। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार बंडा सीट से रंजोर सिंह बुंदेला ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में रंजोर सिंह बुंदेला के पुत्र एवं क्षेत्र के युवा नेता सत्येंद्र सिंह बुंदेला (छोटे राजा) ने शाहगढ़ नगर के बुद्धिजीवी वर्ग,गणमान्य नागरिक, व्यापारी, डॉक्टर्स, वकील, पत्रकार, सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रमुख कार्यकर्तागण, एनजीओ समूह के कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी समाजों के प्रमुख लोगों एवं युवा वर्ग के पारिवारिक सदस्यों के साथ आज बैठक की।

सत्येन्द्र सिंह बुंदेला (छोटे राजा) ने  मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि “क्षेत्र के प्रबुद्धजनों एवं बरिष्ठ जनों को अपना मार्गदर्शक मानते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलना है । वरिष्ठजन हमारा मार्गदर्शक आर्दश है, उनका सम्मान करना हमारा प्रथम लक्ष्य है। हमारे कार्यकर्ता प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क के माध्यम से जुड़ रहे है। रंजोर सिंह बुंदेला जी स्वयं प्रत्येक गांव का दौरा कर गांव की समस्याओं की जानकारी ले रहे है साथ ही समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन भी दिया है।”

सत्येंद्र सिंह बुंदेला के नेतृत्व में लोगों की समस्याएं सुलझा रहे हैं यूथ ब्रिगेड के सदस्य

विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार को लेकर रंजोर सिंह बुंदेला के सुपुत्र सत्येंद्र सिंह बुंदेला ने 500 से ज्यादा युवाओं को बंडा-शाहगढ़ के चुनाव प्रचार के लिए उतारा है। यूथ ब्रिगेड में स्थानीय स्तर के कुछ लड़कों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, बड़ी संख्या में बाहर से भी युवाओं को लाया गया है। टीम बुंदेला के ये सदस्य बीबीए, एमएबीए, स्नातक्र, पीजी और इंजीनियरिंग के छात्र हैं। इन ज्यादातर छात्रों का संबंध ग्रामीण परिवारों से है।

इनमें से कई को आईटी सेल की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर मिशन 2023 पर काम शुरू कर दिया है। यूथ ब्रिगेड के सदस्य लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इसके बाद स्थानीय स्तर पर अधिकारियों के साथ मिलकर इसका समाधान कराया जा रहा है। इन कार्यों के जरिए क्षेत्र में रंजोर सिंह बुंदेला अपनी पकड़ और पहचान को मजबूती दे रहे हैं।

चुनाव प्रचार के लिए विधानसभा क्षेत्र में खोले दफ्तर

रंजोर सिंह बुंदेला ने यूथ ब्रिगेड की शाखाएं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बंडा और शाहगढ़ जनपद में खोली गई हैं। यूथ ब्रिगेड के सदस्य लोगों से मिलते हैं। बहुत बड़े पैमाने पर व्हाट्सएप ग्रुप पर लोगों को जोड़ा जा रहा है। उनकी समस्याएं सुनी जाती हैं। बिजली बिल, किसान लोन, पशु लोन, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पेंशन स्कीम जैसी योजनाओं में लोगों को आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए यह टीम दिन रात काम कर रही है।

स्थानीय लोगों को पुलिस के स्तर पर होने वाली परेशानियों का भी यूथ ब्रिगेड समाधान कर रही है। थानों से लोगों को मदद दिलाई जा रही है। लोगों से सीधे अपने स्तर पर कनेक्ट कर रंजोर सिंह बुंदेला क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि वे अपने स्तर से इस सीट पर अपनी जीत दर्ज कर सकें। उनकी यह तैयारी निश्चित रूप से भाजपा और कांग्रेस को परेशान करने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button